
महाराजगंज में यूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा
- आज महराजगंज जिले में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा हुआ.
- लगभग 5 घण्टे में राज्यपाल ने जिले के जेल और अस्पताल का निरीक्षण किया.
- उन्होंने महालक्ष्मी लॉन में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय द्वारा 21 आंगनवाड़ी केंद्रों को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया.
- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम में आंगनवाड़ी की बहनों को अपने क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए मन्त्र दिया.
- कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, प्रो एच वी श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल जायसवाल सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.
रिपोर्ट :- मो. आरीफ़




























































