
जनवादी पार्टी की सभा में शामिल हुए चंद लोग, उतरौला विधानसभा से सपा जनवादी गठबंधन में मिलेगा स्थान
- बलरामपुर जिले में उतरौला विधानसभा क्षेत्र के सादुल्लाहनगर बाजार में जनवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा उतरौला विधानसभा के भावी प्रत्याशी हसीब खां के द्वारा पूर्व जनसभा का आयोजन किया गया।
- उनके कुछ समर्थकों के प्रयासों के बावजूद भी भीड़ नहीं जुट पाई, जिसके कारण उंगुली पर गिनती करने की संख्या में बैठे मुट्ठीभर महिला एंव पुरुषों के बीच ही अपनी बात कहकर जनसभा का समापन किया।
- भाषण के दौरान पंडाल के अन्दर छोटे बच्चे जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान का पोस्टर लपेटे हुए नजर आए, भाजपा पर कटाक्ष करने का प्रयास किया तो किराए पर आए सामने बैठे लोगों में से कुछ लोग खिसकने लगे।
- जनवादी पार्टी का सपा से समझौता हो गया है और वही 2022 में उतरौला विधानसभा से सपा जनवादी गठबंधन के उम्मीदवार होगें, उनकी जनसभा में सपा जिलाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी के सिवाए कोई भी मजबूत नेता जिले का शामिल नही हुआ।
- पत्रकारों से बातचीत करते हुए हसीब खां ने कहा कि यदि जनता हमे विधायक चुनती है तो इस क्षेत्र में अस्पताल, रोड सहित हर तरह से चहुंमुखी विकास करवाए जाएंगे ।
यह भी पढ़े :- देशद्रोह का मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ की अभ्रद टिप्पणी
