एलपीजी गैस के दामों में 266 रूपये की बढोत्तरी, छुट्टे पैसे न मिलने का झझंट ख़त्म

  • बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी इन दिनों काफी संघर्षों से जूझ रहा है, सब्ज़ियों से लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है। 
  • दिवाली से पहले महंगाई ने सभी को चौंका दिया है, व्यावसायिक सिलेंडरों के लिए रसोई-गैस की कीमतों में 1 नवंबर से 266 रुपये की बढ़ोतरी की गई।
  • दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत सोमवार से 2000.50 रुपये होगी जो पहले 1734 रुपये थी। 
  • इस के चलते एक यूजर ने कहा कि '1 साल मे 300 रुपये की बढ़ोतरी 14.2 किलो वाली गैस cylinder की कीमत में। PM मोदी और हरदीप सिंह पुरी जैसे बेकार लोगों की वजह से दीवाली से पहले महंगाई का एक और झटका।'
  • एक ट्विटर यूजर ने लिखा 'दीवाली पर मास्टर स्ट्रोक कमर्सियल सिलेंडर के लिए छुट्टे पैसे की समस्या मोदी जी ने सुलझाई, अब 1734 रुपए के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 2000.50 रुपये होगी। ऐतिहासिक निर्णय के लिए धन्यवाद मोदी जी।'


    यह भी पढ़े :- 55 साल का हुआ हरियाणा, DPT CM ने दी इस ख़ास मोक़े पर बधाई