55 साल का हुआ हरियाणा, DPT CM ने दी इस ख़ास मोक़े पर बधाई

  • 1 नवंबर 2021 को हरियाणा अपना 55वा जन्मदिन मना रहा है, इन 55 सालों में अनेकों बार उतार चढ़ाव देखते हुए प्रगतिशील है।  
  • इस मौके पर विकलांगों और वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि के साथ साथ सरकारी कर्मचारिओं की वेतन में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।  
  • हरियाणा CM मनोहर लाल दोपहर 12 बजे पत्रकारों से मीटिंग करेंगे और हरियाणा के उज्जवल भविष्य के लिए अच्छी सौगातों की घोषणा करेगें। 
  • हरियाणा में मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत संरक्षक योजना को लॉंच किया जाएगा, इसमें विधायकों द्वारा इलाके के गावों को गोद लेकर उसके विकास-सुधार कार्य करवाए जाते हैं। 
  • DPT CM दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट में कहा कि 'मुझे गर्व है मेरा हरियाणा प्रदेश जो खेल, खेत, रक्षा, शिक्षा, तकनीक, रिसर्च आदि सभी क्षेत्रों में आगे रहते हुए, देश के आर्थिक, सामाजिक विकास में सबसे ज्यादा योगदान देते हुए विकसित और मजबूत भारत के सपने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

    यह भी पढ़े :- जनवादी पार्टी की सभा में शामिल हुए चंद लोग, उतरौला विधानसभा से सपा जनवादी गठबंधन...