
सुल्तानपुर नोडल अधिकारी ने कुड़वार ब्लाक विभागों का किया निरीक्षण, स्कूली बच्चों से की मुलाकात
- रणदीप रिणवा 29 अक्टूबर की देर शाम सुल्तानपुर पहुंचे थे,रणदीप रिणवा UPSRTC के प्रबंध संचालक हैं।
- सुल्तानपुर पहुंचते ही रात्रि में अधिकारियों के साथ बैठक की थी, इन्हें हाल में ही सुल्तानपुर का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
- 30 अक्टूबर को वे सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे, लाखों की लागत से बैनट्रांजिट छात्रावास का निरीक्षण किया और सुधार के साथ कार्य करवाने के निर्देश दिए।
- इस दौरान बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता देखने के लिये वे प्राइमरी स्कूल भी पहुंच गए, जहां उन्होंने बच्चों सेअन्य विषयों पर भी चर्चा के साथ पहाड़े सुनें।
- नोडल अधिकारी ने विद्यालय को साफ सुथरा रखने के साथ, बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए अध्यापकों और अधिकारियों को निर्देशित किया।
रिपोर्ट :- दिनेश श्रीवास्तव
यह भी पढ़े :- संविधान बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम का किया आयोजन, कहा-विपक्षी दलों को एकजुट होने की जरूरत है।




























































