
संविधान बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम का किया आयोजन, कहा-विपक्षी दलों को एकजुट होने की जरूरत है।
- कानपुर महानगर में संविधान बचाओ देश बचाओ के कार्यक्रम के अंतर्गत रवीन दास आश्रम ईदगाह रोड पर नागरिक रक्षक समिति के संरक्षण में बैठक आयोजित हुई।
- मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय संचालन समिति के सदस्य अरुण कुमार श्रीवास्तव शामिल हुए, अध्यक्षता अशोक कुमार और संचालन कुलदीप सक्सेना ने किया।
- अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार को दोबारा मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए एक नई रणनीति बनानी होगी।
- भाजपा को रोकने के लिए सभी विपक्षी दल को एक होकर काम करने की जरूरत है, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा विपक्ष की जिम्मेदारी है।
- संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी विपक्षी दलों को मतभेद भुलाकर एकजुट होने की जरूरत है ताकि इस बार सरकार को बदला जा सकें।
रिपोर्ट :- कमर आलम
यह भी पढ़े :- भरवारी में भव्य दीपावली मेला बना आकर्षण का केंद्र, हर दिन जुट रही भारी भीड़




























































