छपाई कारखाना में लगी भीषण आग, अग्निशमन की गाड़ी होने पर बाल्टियों से बुझाई आग

  • फर्रुखाबाद में शॉर्ट सर्किट से छपाई के कारखाना में आग लग गई, शहर कोतवाली क्षेत्र के घोड़ा नखास चौकी के पास घटना हुई। 
  • छपाई के कारखाना का सारा सामान आग लगने से जलकर राख हुआ। घटना की सूचना देने के बाद 2 घंटे देरी से दमकल गाड़ी पहुंची। 
  • घटना स्थल पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी स्टार्ट नहीं हो पाई, दमकल विभाग की गाड़ी स्टार्ट ना होने से आग ने विकराल रूप ले लिया
  • आग को बढ़ता देख मोहल्लेवासी अपनी अपनी बाल्टियों से पानी भरकर आग बुझाने की जद्दोजहद में लग गए। 
  • फर्रुखाबाद जिले की दमकल विभाग के हालत ये है कि खराब गाड़ियों से अग्निशमन विभाग आग बुझाने मे लगा है। 
यह भी पढ़े :- बढ़ते पेट्रोल डीजल के मूल्यों से आम आदमी हुआ परेशान, केंद्र से दाम नियंत्रण करने की लगाई गुहार