बढ़ते पेट्रोल डीजल के मूल्यों से आम आदमी हुआ परेशान, केंद्र से दाम नियंत्रण करने की लगाई गुहार

  • देश मे बढ़ते पेट्रोल डीजल के मूल्यों ने न केवल बड़े शहरों में आम जनता को प्रभावित किया है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी आम आदमी की जेब पर फर्क पड़ा है।
  • जिला एटा के कस्बा राजा का रामपुर में एक माह के अंदर डीजल ₹8.75 पैसे महंगा हुआ है वहीं पेट्रोल के दाम ₹7.45 तक महंगे हुए हैं।
  • दिन-रात बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है, पेट्रोल डीजल का सीधा-सीधा असर कम आय वाले परिवारों के साथ होता है।  
  • दैनिक वेतन भोगी या प्रतिदिन मजदूरी करने वाले लोग अपनी गाड़ियों में प्रतिदिन पेट्रोल डलवाते हैं, ऐसे में उन लोगों पर बढ़ते हुए मूल्यों का सीधा प्रभाव पड़ रहा है। 
  • 29 अक्टूबर कस्बा राजा का रामपुर में डीजल का मूल्य 98.14 रूपए, पेट्रोल 105.93 रूपए है, साथ ही केंद्र सरकार से गुहार लगाई कि पेट्रोल-डीजल पर बढ़ते हुए मूल्यों पर केंद्र सरकार नियंत्रण करें।

रिपोर्ट :- नंदकुमार

यह भी पढ़े :- दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर के बेरिगेट्स हटाए गए, रास्ता बनाने लगी है दिल्ली पुलिस