
दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर के बेरिगेट्स हटाए गए, रास्ता बनाने लगी है दिल्ली पुलिस
- किसानों का तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 11 महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन और आंदोलन चल रहा है।
- दिल्ली पुलिस ने दिल्ली टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर लगाए गए नाकेबंदी के बॉर्डर पर लगे बेरिगेट्स को हटाना शुरू कर दिया है।
- सूत्रों के मुताबिक कुछ ही दिनों में सड़क एक तरफ़ से खोल दी जाएंगी, जिससे आम आदमी और यातायात के साधनों को राहत मिलेगी।
- इस मौक़े पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और पुलिस अधिकारी ने कहा कि 'सरकार की ओर से आदेश है, इसलिए हम बैरिकेड्स हटाकर रास्ता खोल रहे हैं।'
- कटीली तारों, लोहे की कीलों, मिट्टी के ढेर और बड़े-बड़े पत्थरों के सी सी ब्लॉकों को JCB और क्रैन की मदद से हटाया गया है, इसके बाद दिल्ली रोहतक लेन को भी साफ किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- भारत के PM मोदी पहुंचे रोम, जलवायु शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा




























































