
अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, भारतीय समाज पार्टी के 19वें स्थापना दिवस समारोह में की शिरक़त
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 27 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर है, मऊ जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 19वें स्थापना दिवस समारोह में विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के बाद आजमगढ़ पहु्ंचे।
- ओम प्रकाश राजभर के साथ सपा का गठबंधन इतिहास रचेगा और साथ में चलकर यूपी को बचाने का काम होगा, बुधवार की महारैली में उमड़े जनसैलाब में जो उत्साह देखने को मिला, इसका परिणाम अच्छा निकलेगा और कल जिले के 130 मेधावियों को लैपटॉप का वितरण करेंगे।
- जो लोग बाबा साहब के विचारधारा को बचाना चाहते हैं और वह सभी आए हुए थे। यह गठबंधन प्रदेश की खुशहाली व बदलाव के लिए है और जिस तरह से मऊ में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी उससे साफ दिख रहा है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।
- भाजपा का दरवाजा ओमप्रकाश राजभर ने खोला था अब उसी दरवाजे को ओम प्रकाश राजभर बन्द करेंगे और समाजवादी पार्टी उस दरवाजे पर लॉक लगाने का काम करेगी और इस बार के विधानसभा के चुनाव में भाजपा का सफाया होगा।
- EX CM अखिलेश यादव ने आजमगढ़ जिले में न आने के सवाल पर कहा कि हमारे लिए आजमगढ़ व इटावा एक जैसा है, यह सरकार बनाने का चुनाव है, आजमगढ़ हमारे लिए नया नही है और पूर्वांचल की जनता अपने सम्मान को समझती है।
यह भी पढ़े :- इटावा एसएसपी ने संभाला कार्यभार, पुलिस अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था पर देंगे ख़ास ध्यान




























































