इटावा एसएसपी ने संभाला कार्यभार, पुलिस अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था पर देंगे ख़ास ध्यान

  • एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने 25 अक्टूबर से एसएसपी इटावा के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। पुलिस लाइन्स में बातचीत करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि थाना स्तर पर ही लोगों को न्याय मिलेगा। 
  • लोगों के सही काम हों और किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े, आम लोगों को पुलिस से दिक्कत न हो इसके लिए उनकी बात थाना स्तर पर ही सुनी जाए और लोगों को अपनी समस्या लेकर उनके कार्यालय में न आना पड़े।
  • जय प्रकाश सिंह 1997 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं, 18 अक्टूबर को उन्हें आइपीएस में पदोन्नति मिली है और एसएसपी के रूप में इटावा में उनकी पहली तैनाती है, सरकार के जो भी आदेश होंगे वह प्राथमिकता पर होंगे, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था पर पुलिस काम करेंगे। 
  • उन्होंने डिप्टी एसपी के रूप में सहारनपुर से अपना करियर शुरू किया था, उसके बाद बाराबंकी, सीओ जीआरपी इलाहाबाद, सीओ जीआरपी लखनऊ, डीजीपी कार्यालय लखनऊ, विजिलेंस, एसपीआरए कानपुर नगर, एटीएस में कार्य किया है।
  • पुलिस जनों को यह निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे आम आदमी की बात सुनें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह, एएसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ दरवेश कुमार मौजूद रहे।
रिपोर्ट:- चंचल दुबे 

यह भी पढ़े :-  मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर पर लगे गंभीर आऱोप, जाँच करेगी विजिलेंस टीम