
सयुंक्त किसान मोर्चा का किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन, ऐलनाबाद उपचुनाव रहा मुख्य बिंदु
- सयुंक्त किसान मोर्चा का किसान सम्मेलन हरियाणा के सिरसा की तहसील नाथूसरी-चौपटा में 27 अक्टूबर को किया जा रहा है, इस सम्मेलन का मूल उद्देश्य किसान विरोधी सरकार का हटना है।
- किसानों पर बने कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ हरियाणा में अभी भी बहुत सी जगहों पर धरना और प्रदर्शन जारी है। यह सम्मेलन बीजेपी और जजपा पार्टी को किसान वोट की चोट देने का काम करेगा।
- इस किसान सम्मेलन में हरियाणा किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, राकेश टिकैत, कुलवंत सिंह संधू समेत कई किसान नेता मंच पर मौजूद रहेंगे।
- किसान सम्मेलन जिलें के गांव गांव से होते हुए ऐलनाबाद अनाज मंडी में जाएगा और गावों किसानों को ज्यादा से ज्यादा ट्रैक्टर ट्राली के साथ शामिल होने की बात कही है।
- ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर आज हरियाणा CM मनोहर लाल भी बीजेपी पार्टी के चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए आ रहे है, बीजेपी, जजपा और हलोपा का गठबंधन इस चुनाव में उतरा है।




























































