
ऐलनाबाद विधानसभा सीट को लेकर चुनावी जंग जारी, इनेलो पार्टी समेत अन्य पार्टी नेता जुटे प्रचार प्रसार में
- हरियाणा के ऐलनाबाद विधानसभा सीट को लेकर चुनावी रण जारी है, इनेलो, कांग्रेस, बीजेपी, जेजेपी और हलोपा अपने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार चुके है, चुनाव 30 अक्टूबर को होने जा रहे है और इसका परिणाम 2 नवंबर को आएगा।
- इस बार चुनाव में कई राजनैतिक दलों का गठबंधन देखने को मिलेगा, वहीं सिरसा के हलोपा पार्टी विधायक गोपाल कांडा के भाई गोबिंद कांडा को चुनाव मैदान में भाजपा-जजपा-हलोपा गठबंधन ने मिलकर उतारा है।
- कांग्रेस ने भी अपने पुराने उम्मीदवार भरत बैनीवाल को पार्टी टिकट ना देकर भाजपा से दो बार चुनाव लड़ चुके पवन बैनीवाल को टिकट दिया है, कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए देवीलाल परिवार के डा.केवी सिंह और डबवाली से विधायक अमित सिहाग का नाम सामने आया है।
- इनेलो पार्टी में अभय चौटाला के साथ उनके पिता ओमप्रकाश चौटाला और पत्नी सुनैना चौटाला अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने गढ़ में इनेलो पार्टी के लिए वोट मांगने और प्रचार प्रसार के लिए घूम रहे हैं।
- गोबिंद कांडा के लिए उपमुख्यमंत्री अजय सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला, विधायक नैना सिंह चौटाला, निर्दलीय उम्मीदवार मनोहर सरकार में कैबिनेट मंत्री बने रंजीत सिंह चौटाला और बीजेपी जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला प्रचार कर रहे हैं।




























































