पिछले 10 महीने में 23.53 बढ़े पेट्रोल के दाम, कांग्रेस नेता का तंज- मोदी है तो मुमकिन है 


  • ​कोरोना संकट से उभर रहे देश में महंगाई नई महामारी बनकर सामने आ गई है, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की मश्किलों के दोगुना कर दिया.

  • ​पिछले 10 महीने में पेट्रोल के दाम 23.53 रुपए बढ़े हैं, इतनी वृद्धि अब तक किसी भी वर्ष में नहीं हुई थी, महामारी के बीच ऐसी बढ़ोत्तरी और चिंताजनक है.

  • ​अक्टूबर माह के 23 दिनों में अब तक 18 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए, वैश्विक बाजार में भी क्रूड ऑयल के बहुत उछाल नहीं आया है.

  • ​दलित कांग्रेस अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितीन राऊत ने बढ़ते दामों को लेकर तंज कसते हुए लिखा - मोदी है तो मुमकिन है.

  • ​बढ़ते दामों का असर ये है कि देश में हर सामान महंगा हो गया है, उज्जवला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर लोग कबाड़ी के यहां बेच रहे हैं.