
महाराष्ट्र : मोदी के विज्ञापनों पर बोले ऊर्जा मंत्री, छपास बीमारी लाइलाज, जीवनभर साथ नहीं छोड़ती
- कोरोना संकट से उभर रहे देश में वैक्सीनेशन ने 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया जिसे लेकर सत्ता और विपक्ष दोनो ही स्वास्थ्य कर्मियों की तारीफ कर रहे हैं.
- विपक्षी दलों को सरकार द्वारा इसका प्रचार पसंद नहीं आ रहा है, महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री ने नरेंद्र मोदी की एयरलाइंस पर बनी पेंटिंग को शेयर किया.
- दलित कांग्रेस अध्यक्ष राऊत ने लिखा, छपास की बीमारी लाइलाज होती है, एकबार लग गई तो जीवनभर साथ नहीं छोड़ती.
- इस ट्वीट पर एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- सरकार के पास तो एक भी एयरलाइंस भी नहीं है, फोटो छापने तक के लिए दूसरे का प्लेन किराए पर लेना पड़ रहा है.
- बता दें कि देश में वैक्सीन के 100 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं, इसे लेकर भाजपा ने स्पाइस जेट के हवाई जहाज पर पीएम मोदी का फोटो छपवाया था.
यह भी पढ़ें - गुजरात में इंदिरा भवन तोड़कर बनेगा मोदी भवन, राऊत बोले- वीर इतिहास रचते हैं, कायर मिटाते हैं




























































