प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने वाली महिला पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई, राऊत ने बताया शर्मनाक

  • यूपी में इस वक्त अपराध तेजी से बढ़ रहा है, आगरा में पुलिस कस्टडी के भीतर सफाई कर्मी की मौत के बाद सियासी पारा बढ़ गया है.
  • सफाईकर्मी अरुण बाल्मीकि के घर जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सेल्फी ली.
  • सेल्फी लेने वाली फोटो वायरल हुई तो पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने आलोचना शुरु कर दी.
  • महाराष्ट्र के ऊर्जा मंंत्री नितीन राऊत ने कहा सेल्फी ली इसलिए कार्रवाई की जाएगी, यूपी की योगी सरकार इतना गिर जाएगी भरोसा नहीं था.
  • राऊत ने प्रियंका गांधी की अरुण बाल्मीकि की पत्नी से मिलते हुए एक फोटो शेयर की, लिखा- हम नफरत का मुकाबला मोहब्बत से करेंगे.
     यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र : मोदी के विज्ञापनों पर बोले ऊर्जा मंत्री, छपास बीमारी लाइलाज, जीवनभर साथ नहीं छोड़ती