गुजरात में इंदिरा भवन तोड़कर बनेगा मोदी भवन, राऊत बोले- वीर इतिहास रचते हैं, कायर मिटाते हैं

  • गुजरात के गांधीनगर में एकबार फिर से नाम बदलने को लेकर सियासत तेज हो गई है, इंदिरा भवन को तोड़कर नरेंद्र मोदी भवन बनाए जाने का प्रस्ताव पारित हो गया.
  • इस फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को निशाने पर लिया है, दलित कांग्रेस प्रमुख नितीन राऊत ने कहा- वीर इतिहास बनाते हैं और कायर इतिहास को मिटाते हैं.
  • राऊत ने लिखा - बने हुए को तोड़ना, बने हुए को बेचना, बने हुए का नाम बदलना, बने हुए का नाम बदलकर अपने नाम करना, यही सात सालों से चल रहा है.
  • उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी, एक यूजर ने लिखा नाम बदलने से कुछ नहीं होता, इंदिरा जी तो दिलों में राज करती हैं.
  • गौरतलब है कि जहां भी भाजपा की सरकारें हैं उन्होंने मुगलों और नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ी चीजों का नाम बदलने पर विशेष जोर दिया है.
     यह भी पढ़ें - बढ़ती महंगाई पर बोले नितीन राऊत, मोदी सरकार का सारा वादा जुमला साबित हुआ