
बढ़ती महंगाई पर बोले नितीन राऊत, मोदी सरकार का सारा वादा जुमला साबित हुआ
- देश इस वक्त बढ़ती महंगाई से परेशान है, कोरोना संकट से उभरने की कोशिश में जुटा आम आदमी महंगाई से बुरी तरह से प्रभावित है.
- सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी सरकार को उनके पुराने वादे याद दिलाए जा रहे हैं, महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितीन राऊत ने भी एक ट्वीट किया है.
- दलित कांग्रेस प्रमुख नितीन राऊत ने 2014 लोकसभा चुनाव वाले भाजपा के नारों को शेयर करते हुए लिखा- सब जुमला साबित हुआ.
- इन पोस्टरों में बहुत हुआ भ्रष्टाचार, अबकी बार मोदी सरकार, बहुत हुई जनता पर पेट्रोल-डीजल की मार, अबकी बार मोदी सरकार जैसे स्लोगन थे.
- ये पोस्टर इसलिए शेयर किए जा रहे क्योंकि केंद्र सरकार अपने सभी वादों को भूली नजर आती है, उसकी प्राथमिकताओं से जनता गायब हो गई है.
यह भी पढ़ें - कश्मीर में हो रही हत्याओं पर शिवसेना का प्रदर्शन, कहा- भाजपा अब हिन्दुओं को भी नहीं बचा पा रही




























































