कश्मीर में हो रही हत्याओं पर शिवसेना का प्रदर्शन, कहा- भाजपा अब हिन्दुओं को भी नहीं बचा पा रही

  • पिछले कुछ महीनों से कश्मीर के भीतर हिन्दुओं की लगातार होती हत्याओं को लेकर शिवसेना ने शनिवार को महाराष्ट्र में प्रदर्शन किया.
  • शिवसेना के मुखपत्र में इस प्रदर्शन को लेकर लिखा गया कि भाजपा को हिन्दुत्व पर गर्व है लेकि वह अपनों की अब नहीं बचा पा रही है.
  • शिवसेना के मुताबिक कश्मीर एकबार फिर से हिंसा के मुहाने पर खड़ा हो गया है, केंद्र का नोटबंदी से आतंकियों की कमर तोड़ने का दावा फेल हो गया है.
  • भाजपा ने कश्मीरी पंडितों की वापसी को लेकर बहुत हंगामा किया लेकिन लगातार बढ़ते आतंकी हमलों के बाद वह फिर से कश्मीर छोड़ने लगे हैं.
  • बता दें कि पिछले एक सप्ताह में ही घाटी के भीतर आतंकियों ने सात लोगों की हत्या कर दी, इसमें चार अल्पसंख्यक समुदाय के थे.
     यह भी पढ़ें - लखीमपुर में जहां कुचले गए किसान वहां 12 को होगी अरदास, पोस्टर देख बढ़ी प्रशासन की मुश्किल