यूपी के राज्यमंत्री स्वच्छता संवाद सम्मेलन में शामिल हुए, सपा के गठबंधन को लेकर दिया बयान

  • उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने सपा को लेकर गठबंधन के सवाल पर बड़ा बयान दिया है।  
  • राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने ग़ाज़ीपुर पहुंचे थे। उन्होंने स्वच्छता संवाद सम्मेलन और सफाई अभियान में शिरकत की।      ,
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में भी 24 विपक्षी दलों ने महाठगबंधन बनाया था, लेकिन जनता प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों और नीतियों पर विश्वास रखती है।
  • जनता पीएम मोदी और सीएम योगी के कार्यो से पूरी तरह संतुष्ट है, उन्होंने दावा किया कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 350 से ज्यादा सीटें मिलेगी।
  • तमाम राजनैतिक दलों की ओर से निकाली जा रही यात्राओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब बीजेपी की यात्रा निकलेगी तो सभी विपक्ष पार्टिओं की यात्राएं खत्म हो जाएगी।
रिपोर्ट :- एकरार खान
यह भी पढ़े :- अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे, AAP का जारी है उत्तर प्रदेश में फ्री बिजली का अभियान