अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे, AAP का जारी है उत्तर प्रदेश में फ्री बिजली का अभियान

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को अयोध्या में रहेंगे, वहां रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगें और इसकी जानकारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दी है।
  • दिल्ली में छठ पूजा के प्रतिबंध पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह बोलें कि डीडीए के चेयरमैन के पास अनुमति का पावर होता है इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि छठ पूजा की अनुमति दी जाए। 
  • दिल्ली सरकार पर आरोप लगाना ठीक नहीं है, 40% महिलाओं को टिकट दिए जाने पर संजय सिंह ने कहा केंद्र में भाजपा की सरकार 33% आरक्षण महिलाओं के लिए पास कीजिए, आम आदमी पार्टी इस में समर्थन करेगी,
  • यह आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता है, उत्तर प्रदेश में फ्री बिजली का अभियान चला रहे हैं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि लाखों लोगों ने फॉर्म भर कर समर्थन दिया है ।
  • दूसरे दलों के कार्यक्रम हो सकते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया, बस्ती और गोंडा पर देरी से अनुमति देने का आरोप लगाया इस तरह दुर्भावना से प्रेरित विपक्षी दलों पर रोक लगाना भाजपा के लिए बेहतर नहीं है।


यह भी पढ़े :- राम गंगा नदी का जल स्तर बढ़ा, चपेट में आई कई गांव की आबादी