
अमन त्रिपाठी हत्याकांड मामलें को लेकर हुई मीटिंग,कहा- हर प्रकरण की रिपोर्ट दी जाए
- पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा श्री के. सत्यनारायाणा द्वारा कोतवाली नगर थाना क्षेत्र मृतक अमन त्रिपाठी हत्याकांड मामलें में जिला पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक जैसे बड़े पुलिस अधिकारिओं से मीटिंग की गई।
- आईजी महोदय द्वारा मृतक अमन त्रिपाठी के मामलें में अपर पुलिस अधीक्षक जिला बांदा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किए जाने के निर्देश दिए गए है और घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर सबूत इकट्ठे कर जाँच की जाने की बात कही है।
- इस घटना में नामजद और संदिग्ध अभियुक्तों की फोन कॉल डिटेल में प्राप्त नंबरों की गहनता से जांच की जाए और विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से जुड़े समस्त तथ्यों के सम्बन्ध में वैज्ञानिक राय प्राप्त कर विवेचना में शामिल करे।
- घटना किन कारणों से की जा सकती जैसे इन सभी बिंदुओं की गंभीरता से जानकारी की जाए, घटित घटना के सम्बन्ध में समस्त परिस्थियों का आकलन कर स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से विवेचना करते हुए का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर पूछताछ की जाए।
- महोदय द्वारा अमन त्रिपाठी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उक्त मामले से जुड़े अन्य अभिलेखों को चेक किया गया उक्त प्रकरण में कार्यवाही अब श्रीमान आईजी महोदय की निर्देशन में की जायेगी और अपर पुलिस अधीक्षक जिला बांदा के द्वारा पेश की जायेगी।
रिपोर्ट :- राज तिवारी
यह भी पढ़े :- सामाजिक चेतना मंच रथ यात्रा में प्रसपा सुप्रीमो ने कहा - झूठों की पार्टी है बीजेपी




























































