
सामाजिक चेतना मंच रथ यात्रा में प्रसपा सुप्रीमो ने कहा - झूठों की पार्टी है बीजेपी
- प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव सामाजिक चेतना मंच रथ यात्रा से 21 अक्टूबर को बांदा पहुंचे, वहा प्रागी तालाब स्थित रामलीला मैदान में जनसभा के संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठों की पार्टी है।
- इस तरह आगे भी कहा बीजेपी नौजवान विरोधी, किसान विरोधी पार्टी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं झूठ बोलते हैं जबकि उनको पूरा देश सुनता तो उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए।
- शिवपाल यादव 5 घंटे देरी से पहुंचने पर पार्टी के नेताओं से माफ़ी मांगी और जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान का धन्यवाद भी किया। परिवर्तन रथ यात्रा का शुभारंभ मथुरा से किया गया।
- संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वह किसानों को 300 यूनिट बिजली फ्री तथा बी.ए. पास युवाओं को नौकरी दी जाएगी और नहीं तो 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
- केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने सिर्फ वादे किए हैं, उन वादों को पूरा नहीं किया है। सम्बोधन के बाद बेंदा घाट के रास्ते फतेहपुर रवाना हो गए हैं।
रिपोर्ट :- राज तिवारी
यह भी पढ़े :- उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी का गठबंधन




























































