
गुरुग्राम : खुले में नमाज़ पढ़ने का मुद्दा अभी तक नहीं सुलझा
- रेसिडेंट वेलफ़ेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने डिप्टी कमिश्नर से मुलाक़ात की, सेक्टर-47 के निवासियों ने कम से कम दो सप्ताह के लिए अपने प्रदर्शन स्थगित कर दिए हैं.
- डिप्टी कमिश्नर यश गर्ग ने कहा, "मैंने स्थानीय निवासियों से इस मुद्दे पर चर्चा की. आने वाले दिनों में हम सभी समुदाय के सदस्यों से इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत करेंगे."
- रेसिडेंट वेलफ़ेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा, हम दो सप्ताह के लिए दिवाली तक प्रदर्शन को बंद कर दें और इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा.
- बीते चार सप्ताह से सेक्टर-47 पुलिस की सुरक्षा में नमाज़ पढ़ी जा रही थी और सार्वजनिक जगह पर नमाज़ पढ़ने को लेकर स्थानीय निवासी प्रदर्शन कर रहे थे.
- प्रदर्शन के दौरान लोग पोर्टेबल स्पीकर और माइक के ज़रिए नारे लगा रहे थे और भजन गा रहे थे.
इसे भी पढ़े - मुरादाबाद में भाइयों ने ही जहर का इंजेक्शन देकर कर दी आरएसएस कार्यवाह की हत्या




























































