मुरादाबाद में भाइयों ने ही जहर का इंजेक्शन देकर कर दी आरएसएस कार्यवाह की हत्या

  • यूपी के मुरादाबाद से एक गंभीर खबर सामने आई है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाह की जहर का इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी गई.
  • मिली जानकारी के अनुसार मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर में सेवा निवृत्त सैन्य कर्मी राकेश कुमार सिंह रहते थे, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे.
  • 14 अक्टूबर की रात वह अपने मौसेरे भाई के साथ बुद्धा पार्क में चल रहे कार्यक्रम में गए, वहां से वह स्कूटी से लौट रहे थे.
  • रास्ते में फुफेरे भाई प्रदीप, नरेश और बहनोई रामवीर मिले और राकेश के कंधे पर जहर का इंजेक्शन लगा दिया जिससे राकेश की तबियत बिगड़ती गई.
  • राकेश को इलाज के लिए टीएमयू ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई, पुलिस ने प्रदीप, नरेश और रामवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
     यह भी पढ़ें - एअर इंडिया के बाद अब सरकारी कंपनी CEL बेचने की तैयारी, सरकार को मिला फाइनेंशियल बिड