किसान यूनियन ने सदर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सरकार के खिलाफ की नारेबजी

  • सिद्धार्थनगर ज़िले में लखीमपुर घटना में केंद्रीय मंत्री के बेटे पर उचित कार्यवाही नही होने और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को मंत्री पद से हटाने की जैसी पांच मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।          
  • किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रेल रोको आंदोलन के तहत मुख्यालय स्थित सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबजी की गई। 
  • सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कड़ी निगरानी रखी और प्रदर्शन के दौरान स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस, जीआरपी मौके पर मौजूद रही। 
  • दर्जनों की संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सदर एसडीएम को ज्ञापन देकर इस मामले में जल्द कार्यवाही की मांग की है। 
  • ज़िलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और लखीमपुर खीरी घटना में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं केंद्रीय मंत्री को मंत्री पद से हटाने की मांग की गई है।

रिपोर्ट :- बृजेश पाण्डेय 
यह भी पढ़े :- किसान चौपाल कार्यक्रम का किया आयोजन, वरिष्ठ अतिथि बाँदा के विधायक रहे