
किसान चौपाल कार्यक्रम का किया आयोजन, वरिष्ठ अतिथि बाँदा के विधायक रहे
- बांदा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा 235 बाँदा सदर विधानसभा की किसान चौपाल का कार्यक्रम ग्राम तिंदवारा के भगनापुरवा में आयोजन किया गया।
- इसमें मौजूद सम्मानित किसान बंधुओ को किसानों के हित मे केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
- इस मौके पर ही समस्त किसान बंधुओं की समस्यायों को सुनकर उनके हल निकलने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- किसान चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुकला और वरिष्ठ अतिथि प्रकाश द्विवेदी जी विधायक बाँदा रहे।
- कार्यक्रम के सयोंजक किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कमल सिंह एडवोकेट, कार्यक्रम के प्रवासी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष स्वदेश गौरव शिवहरे सहित विशिष्ट आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- राज तिवारी




























































