
रेल रोको आंदोलन में किसानों का दिखा जोश, कही किसान गिरफ्तार हुए, कही बातचीत से दिया ज्ञापन
- लखीमपुर खीरी कांड को लेकर अयोध्या और संभल में सोमवार 18 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन में धरना दिया है।
- संयुक्त किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन के दौरान अयोध्या में ट्रेन रोकने जा रहे 50 से अधिक किसान मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया।
- वही संभल रेलवे स्टेशन धनारी पर किसानों द्वारा रेल रोकने के एलान के बाद भारी तादाद में किसान पहुंचे। इसको लेकर किसानों में काफी उत्साह था।
- किसानों ने नारे लगते हुए कहा कि तीनों बिल माफ हो, माफ करो, नहीं तो यह आंदोलन चालू रहेगा। पुलिस प्रशासन भी सतर्क था, समय के साथ हालत को संभाल लिया।
- धनारी पुलिस ने शांत कर किसानों को वापस घर भेज दिया, ये मामला धनारी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का हे जहां गुन्नौर एसडीएम ने ज्ञापन लेकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।




























































