एअर इंडिया के बाद अब सरकारी कंपनी CEL बेचने की तैयारी, सरकार को मिला फाइनेंशियल बिड

  • निजीकरण की तरफ तेजी से बढ़ रही मोदी सरकार ने एअर इंडिया के बाद सरकारी कंपनी सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को भी बेचने का फैसला कर लिया है.
  • वित्त मंत्रालय ने बताया कि CEL की 100 फीसदी हिस्सेदारी और मैनेजमेंट कंट्रोल ट्रांसफर के लिए फाइनेंशियल बिड हासिल हो गई है.
  • निवेश एवं लोक संपत्ति विभाग के सचिव तुहिन कांत पांडे ने बताया कि केंद्र सरकार की इस इंजीनियरिंग कंपनी की बिक्री प्रक्रिया अंतिम चरण में है.
  • इसे खरीदने के लिए शर्त रखी गई कि कंपनी के पास 50 करोड़ का नेटवर्थ होना चाहिए, साथ ही खरीदने वाली कंपनी अगले तीन साल किसी को हिस्सेदारी नहीं बेचे.
  • बता दें कि इस कंपनी का कारखाना यूपी के गाजियाबाद के सहिबाबाद में है, कंपनी सोलट फोटोवोल्टेइक्स, ferrites और piezo ceramics बनाती है.
     यह भी पढ़ें - लखीमपुर हिंसा : आज से तीन दिन की रिमांड पर आशीष मिश्रा, पुलिस को थर्ड डिग्री के प्रयोग पर रोक