Get Premium
तेजस्वी-तेजप्रताप में मनमुटाव! पार्टी प्रत्याशी के बजाय कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करेेंगे तेज प्रताप
- बिहार की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के बीच सबकुछ सही नहीं है, एकबार फिर से दोनो भाइयों में मनमुटाव की खबर है.
- दरअसल लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कुशेश्वरस्थान सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अतिरेक कुमार को अपना समर्थन देने का वादा किया है.
- पिछले दिनों अतिरेक के पिता कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने तेज प्रताप से मिलकर उनसे समर्थन मांगा था.
- वहीं दूसरी तरफ तारापुर सीट पर तेज प्रताप आरजेडी प्रत्याशी अरुण कुमार का ही समर्थन करेंगे, उन्होंने दोनो सीटों पर प्रत्याशियों के जीतने की बात कही.
- तेज प्रताप स्वयं आरजेडी के विधायक हैं ऐसे में कांग्रेस का समर्थन करके उन्होंने पार्टी को बड़ा झटका दिया है, इसके पीछे तेजस्वी यादव बताए जा रहे हैं.
- दरअसल दोनो भाइयों में सबकुछ बढ़िया नहीं चल रहा है, पिछले दिनों तेज प्रताप ने तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव को उल्टा सीधा बोल दिया था.
यह भी पढ़ें - एअर इंडिया के बाद अब सरकारी कंपनी CEL बेचने की तैयारी, सरकार को मिला फाइनेंशियल बिड