
मकडौ़ली टोल प्लाजा पर हुई महांपचायत, शामिल हुए गुरनाम सिंह चढ़ूनी, राकेश टिकैत
- रोहतक के मकडौ़ली टोल प्लाजा पर 16 अक्टूबर दोपहर को सयुंक्त किसान मोर्चा की महापंचात शुरु हुई।
- महापंचायत में गुरनाम सिंह चढ़ूनी, राकेश टिकैत, चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान और किसान यूनियन के सदस्य शामिल हुए।
- इस मौक़े पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी और राकेश टिकैत के बीच तनातनी का माहौल देखने को मिला।
- इस मौके पर रोहतक-गोहाना मार्ग बंद कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा दी जानकारी में वाहन मालिकों को सलाह में कहा कि वे गोहाना रूट का प्रयोग न करें।
- चंडीगढ़ व पानीपत से रोहतक, गोहाना से रोहतक, गोहाना से महम, झज्जर से गोहाना, दादरी, कलानौर से पानीपत जैसे कई रूटों को बदला गया है।
यह भी पढ़े :- बदायूं : पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की प्रेस मीटिंग, सपा प्रत्याशी की टिकट की करेंगे घोषणा




























































