
बदायूं : पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की प्रेस मीटिंग, सपा प्रत्याशी की टिकट की करेंगे घोषणा
- आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और बदायूं से पांच बार सांसद रहे सलीम इक़बाल शेरवानी ने प्रेसवार्ता में भाग लिया, बदायूं सदर से विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप आबिद रज़ा को टिकट की सिफारिश करेंगे।
- पूर्व राज्यमंत्री सदर सीट से सपा विधायक रहें है, आबिद रज़ा, आजम खां के करीबी है, बदायूं में मुस्लिम क़द्दावर नेता के रूप में पहचान मिली है।
- बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव के खिलाफ़ आबिद रज़ा ने अंडरग्राउंड केबिल में धांधली जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे, पार्टी से वगावत के चलते सपा ने बाहर का रास्ता दिखाया था।
- यदि शामिल होते है तो अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव की किरकिरी होगी, पूर्व सासंद धर्मेन्द्र यादव पहले ही पार्टी में शामिल न करने का बयान दे चुके है।
- आबिद रज़ा के सपा में शामिल होने या न होने को लेकर जनता में भारी उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े :- डिंपल यादव दौरे पर वाराणसी पहुंची, कहा- 2022 में समाजवादी की बनेगी सरकार




























































