
भुखमरी के मामले में नेपाल-पाकिस्तान से भी बदतर स्थिति में भारत, 116 देशों में 101वें नंबर पर देश
- कोरोना संकट के बीच भारत गुरुवार को सामने आई वैश्विक भूख सूचकांक में भारत को करारा झटका लगा है, देश भुखमरी के मामले में पहले से खराब स्थिति में पहुंच गया है.
- इस इंडेक्स के मुताबिक 116 देशों की इस सूची में भारत अब 101वें नंबर पर पहुंच गया है, पिछले साल भारत 94वें नंबर पर था.
- ग्लोबल हंगर इंडेक्स की इस सूची में भारत से ऊपर पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश मौजूद हैं, वहीं सोमालिया जैसे देश ही भारत से नीचे हैं.
- ये रिपोर्ट आयरलैंड की सहायता एजेंसी कन्सर्न वर्ल्डवाइड और जर्मनी के वेल्ड हंगर हिल्फ ने मिलकर तैयार की है.
- कांग्रेस इसे लेकर हमलावर है, कांग्रेस नेताओं ने कहा- 2015 में भारत 55वें नंबर था लेकिन उसके बाद साल दर साल स्थिति बदतर होती गई.
यह भी पढ़ें - यूपी में नहीं थम रही साधुओं की हत्या, बदायूं में महंत का गला रेता, काट ले गए जीभ




























































