बदमाशों के हौसले बुलंद, दंपत्ती से सोने की चैन और बाइक की चाबी ले उड़े

  • कोविड-19 की वैक्सीन लगवाकर वापस लौट रहे दंपत्ती से बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर सोने की चैन लूट ली। 
  • सुलतानपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं कि जाते समय बदमाश बाइक की चाभी भी लेकर फरार हो गए।  
  • बदमाशों के जाने के बाद दंपत्ती ने पुलिस को सूचना दी, फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। 
  • वहीं घटना की जानकारी लगते ही दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाही की मांग करने लगे। 
  • इसी थानाक्षेत्र के नरहरपुर में तीन अक्टूबर को भी बदमाशों ने जनसुविधा संचालक से करीब साढ़े 9 हज़ार की लूट कर पुलिस को चुनौती दी थी। 


    रिपोर्ट :– दिनेश श्रीवास्तव

    यह भी पढ़े :-  बलरामपुर प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट, दशहरा पर्व पर किए कड़े इंतजाम