
बलरामपुर प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट, दशहरा पर्व पर किए कड़े इंतजाम
- 14 अक्टूबर का आखरी नवरात्र और 15 अक्टूबर को दशहरे का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा।
- बलरामपुर में दशहरे के पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए कमर कस ली है।
- प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल को हर चौक चौराहा पर तैनात कर दिया है।
- देवीपाटन के मां पाटेश्वरी मंदिर में मुख्यतः प्रवेश द्वार पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
- श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लाइनों का निर्माण किया है ताकि किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े।




























































