
आयुष्मान कार्ड से अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज, अधिकारी ने दी लाभार्थियों को जानकारी
- भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर देहात के ब्लॉक राजपुर में 12 अक्टूबर को शिविर लगाकर आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए हैं।
- इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश कटियार, वीडियो अधिकारी के द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड लाभार्थियों को बांटे गए।
- सरकार की तरफ़ से अंत्योदय कार्ड के लाभार्थियों को कैंप लगाकर आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जा रहे हैं।
- भाजपा सरकार में आयुष्मान कार्ड के तहत किसी भी प्राइवेट अस्पताल में ₹500000 का फ्री इलाज कराया जा सकता है।
- इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर प्रभारी डॉ डी.के. सिंह के द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी लोगों को दी।
रिपोर्ट :- कमर आलम




























































