
प्रेम प्रस्ताव नहीं स्वीकार करने पर सिरफिरे आशिक ने कर दी हत्या, खुद को किया पुलिस के हवाले
- गाजीपुर में एक प्रेमी ने युवती की चाकू मार कर हत्या कर दी और इस वारदात की जानकारी आरोपी ने खुद पुलिस को थाने जाकर दी।
- आरोपी ने पुलिस को बताया कि मैं एक लड़की को चाहता था, उसने मुझसे शादी करने से इनकार कर दिया, तो इस बात पर मैंने उसे चाकू मार दिया।
- आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अभिषेक यादव, कैलाश यादव गांव पकइनार में रहता हु और मैं इस लड़की को पिछले 4 सालों से प्यार करता था।
- लड़के ने लड़की को कहा कि मेरे साथ भाग चलो, मेरे भाई तथा पिताजी शादी के लिए नहीं मानेंगे ये कह कर लड़की ने मना कर दिया इस बात को लेकर युवक ने लड़की को मंगलवार को खेत में बुलाकर हत्या कर दी।
- इस सूचना पर पुलिस नोनहरा गांव में आरोपी को लेकर मौके गई और उस लड़की को लाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े :- लखीमपुर हिंसा : आज से तीन दिन की रिमांड पर आशीष मिश्रा, पुलिस को थर्ड डिग्री के ...




























































