
सुल्तानपुर : भाजपा सांसद मेनका गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर पार्टी का हक है कार्यकारणी बदलना
- सुल्तानपुर की भाजपा सांसद मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची, बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारणी से हटाए जाने पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी।
- इसौली विधानसभा के गांव-गांव में चौपाल लगाने के बाद मीडिया से रूबरू होने पर कहा इस फ़ैसले से मुझे कोई फर्क नही पड़ता।
- मैं 25 साल से राष्ट्रीय कार्यकारणी में हूँ, अगर मुझे बदल दिया गया तो कौन सी बड़ी बात है।
- उन्होंने कहा कि हर वर्ष कार्यकारणी बदली जाती है, कार्यकारणी बदलना हर पार्टी का हक है।
- ऐसा करने से नए लोगों को मौका मिलेगा, इसमें कोई चिंता करने की कोई बात नही है।
रिपोर्ट :- दिनेश श्रीवास्तवा
यह भी पढ़े :- अशिक्षित लोगों को शाह ने बताया 'भारत का बोझ', कहा- अनपढ़ व्यक्ति नहीं बन सकता अच्छा नागरिक




























































