विकलांगों की समस्या समाधान शिविर का किया आयोजन, मिलेगी पेन्शन, ऋण जैसी सुविधा

  • राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने कानपुर नगर के शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में विकलांग, विधवा, बुजुर्ग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया। 
  • शिविर में विकलांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह का पंजिकरण, बैटरी चलित ट्राई साईकिल, विकलांग पेन्शन, रेलवे कार्ड, यूडीआईडी कार्ड और संचालन ऋण, दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना के फार्म भरे गये। 
  • राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की सरकारी कार्यालयों व थानों में न्याय न मिलने पर पीडित समस्या समाधान शिविर का आकर अपनी समस्या दर्ज करवा रहे है, सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गयी। 
  • वीरेन्द्र कुमार ने बताया की प्रत्येक रविवार व मंगलवार को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में विकलांग व्यक्तियों के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है।  
  • शिविर दिनांक 12 अक्टूबर को आयोजित होगा, जरूरतमंद व्यक्ति आकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। प्रमुख रूप से वीरेन्द्र, अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, बंगाली शर्मा, दिनेश यादव आदि शामिल थे।
   

   रिपोर्ट :- क़मर आलम 


         यह भी पढ़े :- राजद द्वारा नजरअंदाज करने पर बोले तेज प्रताप, मुझे लोग सेकण्ड लालू कहते हैं इसलि...