राजद द्वारा नजरअंदाज करने पर बोले तेज प्रताप, मुझे लोग सेकण्ड लालू कहते हैं इसलिए विरोधी जलते हैं

  • बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के भीतर पार्टी अध्यक्ष लालू यादव के दोनो बेटों के बीच ही खींचतान मची हुई है, तेज प्रताप लगातार हमलावर हैं.
  • दो विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए जारी प्रचार लिस्ट में मां और बहन का नाम नहीं होने पर तेज प्रताप ने दुख जताया और कहा- मुझे सत्ता का लोभ नहीं है.
  • तेज प्रताप ने आगे कहा- तमाम लोग मुझे सेकण्ड लालू कहते हैं मैं इतना लोकप्रिय हूं कि विरोधी मेरी लोकप्रियता से जलते हैं.
  • तारापुर में अपना कैंडिडेट उतारने की बात पर उन्होंने कहा- ये सिर्फ अफवाह है, मैने कहीं नहीं कहा कि तारापुर में मेरा कोई अपना कैंडिडेट है.
  • मां राबड़ी देवी को लेकर तेज प्रताप ने कहा- मेरी मां यशोदा मैया की तरह है, डांटती भी है और प्रेम भी करती है, मां से हमारा बचपन से ही प्रेम रहा है.
     यह भी पढ़ें - ओवैसी का आशीष मिश्रा पर तंज, कहा- पूछताछ में 10 बार चाय-नाश्ता, लगा जैसे ससुराल आया हो