मेरठ विधायक ने खेल प्रतियोगिता का काटा फीता, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

  • किठौर के विधायक सत्यवीर त्यागी ने 10 अक्तुबर को गांव बांसवाड़ा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन करके खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, साथ ही खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामना दी। 
    क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए साफ तौर पर विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि जिस तरह से किठौर विधानसभा क्षेत्र के अंदर विकास की लहर पिछले साढे 4 वर्ष में देखने को मिली है।  
  • क्षेत्र का विकास से जनता का चेहरा खिलखिलाते हुआ नज़र रहा है, क्षेत्र के गांव के लोगों ने कहा कि विकास के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पूर्व मंत्री व विधायक को तमाचा लगा है। 
  • वेस्टर्न यूपी खेल के प्रति रुचि देखते हुए किठौर विधानसभा के विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र में खेल के लिए इस तरह का भव्य आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के प्रतिभाओं को निखारने का काम किया है। 
  • बच्चों को प्रोत्साहित व प्रेरणा स्रोत का भी कार्य किया है, बच्चे प्रोत्साहित होकर और ज्यादा खेल में भाग ले सकें और वेस्टर्न यूपी का लगातार इसी तरह से नाम रोशन होता रहे। 

    रिपोर्ट :- अतुल शर्मा

    यह भी पढ़े :- लखीमपुर हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र सरकार का आज राज्यव्यापी बंद, सत्ता पक्ष के सभी दल शामिल