लखीमपुर हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र सरकार का आज राज्यव्यापी बंद, सत्ता पक्ष के सभी दल शामिल

  • यूपी के लखीमपुर में किसानों के साथ हुई हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने सोमवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है.
  • कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने कहा- ये बंद ये देखने के लिए किया गया है कि कौन किसानों के साथ है, संजय राऊत ने इसका पूर्ण समर्थन किया है.
  • कैबिनेट मंत्री एवं एनसीपी नेता नवाब मलिका ने कहा- किसी की दुकानें जबरदस्ती नहीं बंद करवाई जाएगी बल्कि उनसे अपील है कि वह एक दिन खुद ही दुकान बंद रखें.
  • छत्रपति शिवाजी मार्केट यार्ड एसोसिएशन ने भी सोमवार को फल, सब्जी, प्याज और आलू के बाजारों को बंद रखने का फैसला किया है.
  • बता दें कि लखीमपुर में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने का आरोप है.
     यह भी पढ़ें - लखीमपुर हिंसा : 2:36 से 3:30 के बीच कहां था आशीष मिश्रा? पुलिस पूछताछ में नहीं दे पाया जवाब