
BJP सांंसद वरुण गांधी का आरोप, लखीमपुर हिंसा को हिन्दू बनाम सिख बनाने की हो रही कोशिश
- लखीमपुर में हुई हिंसा को लेकर पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर हमलावर हैं, रविवार को उन्होंने एक ट्वीट किया.
- योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए वरुण ने लिखा - लखीमपुर खिरी में हुई हिंसा को हिन्दू बनाम सिख की लड़ाई में बदलने की कोशिश हो की जा रही है.
- उन्होंने आगे लिखा- ऐसी कोशिश न सिर्फ अनैतिक और गलत है बल्कि किसानों के घाव को फिर से कुरेदना है जो वर्षों बाद तो जाकर भरा है.
- वरुण ने कहा राष्ट्रीय एकता को हमेशा ऊपर रखना चाहिए, राजनीतिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए.
- बता दें कि वरुण गांधी किसानों के समर्थन में लगातार ट्वीट कर रहे हैं, इस बीच उन्हें भाजपा ने अपनी कार्यकारिणी से भी निकाल दिया.
यह भी पढ़ें - लखीमपुर हिंसा : 2:36 से 3:30 के बीच कहां था आशीष मिश्रा? पुलिस पूछताछ में नहीं दे पाया जवाब




























































