सुगलती घाटी से फिर शुरू हुआ कश्मीरी पंडितों का पलायन, पूछा- हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?

  • कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से बढ़ी हिंसा के कारण घाटी से एकबार फिर हिन्दुओं और सिखों का पलायन शुरु हो गया है.
  • स्कूल में घुसकर जिस तरह से दो अध्यापकों की हत्या की गई उसके बाद कर्मचारी जम्मू वापस लौट रहे हैं, कुछ लोग वहां से ट्रांसफर मांग रहे हैं.
  • शिक्षा विभाग के सुशील कुमार ने कहा- मैं बाइक से भागकर यहां आया हूं, हिन्दू शिक्षकों की हत्या के बाद हमें भी संदिग्ध की तरह देखा जाने लगा है.
  • शिक्षा विभाग के ही एक और व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ अनंतनाग से कश्मीर लौट गए हैं, उनका परिवार पहले भी हिंसा का सामना कर चुका है.
  • कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक सुरक्षा का कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता वह स्कूलों में नहीं लौटेंगे, आखिर हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
     
  • यह भी पढ़ें - कश्मीर में हो रही हत्याओं पर शिवसेना का प्रदर्शन, कहा- भाजपा अब हिन्दुओं को भी नहीं बचा पा रही