एयर इंडिया की बिक्री के बीच अडानी ग्रुप को मिला गुवाहाटी हवाई अड्डे का संचालन

  • सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया की बिक्री के बीच गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अडानी ग्रुप को सौंप दिया गया.
  • आधी रात को आयोजित एक कार्यक्रम में हवाई अड्डे के निदेशक रमेश कुमार ने अडानी ग्रुप के हवाई अड्डा अधिकारी उत्पल बरुआ को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी.
  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अब हवाई अड्डे के संचालन, प्रबंंधन और विकास की जिम्मेदारी अडानी समूह संभालेगा.
  • गौरतलब है कि भारत सरकार ने 2018 में जिन छह हवाई अड्डों को निजी हाथों में सौंपा था उसमें गुवाहाटी, लखनऊ, मेंगलूर, जयपुर, अहमदाबाद और तिरुवतनंतपुरम शामिल है.
  • इस फैसले के खिलाफ शुक्रवार को एयरपोर्ट के बाहर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की, पिछले दिनों विरोध में सामूहिक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था.
     यह भी पढ़ें - कश्मीर में हो रही हत्याओं पर शिवसेना का प्रदर्शन, कहा- भाजपा अब हिन्दुओं को भी नहीं बचा पा रही