तेजप्रताप पर भारी तेजस्वी, तारापुर उपचुुनाव में निर्दलीय पत्याशी का पर्चा करवाया वापस

  • बिहार में आरजेडी के भीतर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप और छोटे तेजस्वी यादव के बीच सियासी कलह जारी है जो तारापुर उपचुनाव में साफ नजर आ रही है.
  • तेज प्रताप ने आरजेडी के ही खिलाफ संजय कुमार को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतार दिया, दो दिन पहले उसने नामांकन कर दिया.
  • आरजेडी प्रत्याशी के लिए खतरे को भांपते हुए तेजस्वी यादव ने संजय कुमार से मुलाकात की जिसके बाद संजय ने नामांकन वापस लेने का ऐलान कर दिया.
  • इस फैसले के बाद तेजप्रताप यादव तेजस्वी के सलाहकार संंजय यादव पर भड़क गए और लिखा- हरियाणवी स्क्रिप्ट राइटर तुम यह फालतू सी ग्रेड कहानी कहीं और लिखना.
  • बता दें कि तारापुर सीट पर आरजेडी के अलावा कांग्रेस ने भी प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जबकि दोनो ही पार्टियों का राज्य के भीतर आपसी गठबंधन है.
     यह भी पढ़ें - कश्मीर में हो रही हत्याओं पर शिवसेना का प्रदर्शन, कहा- भाजपा अब हिन्दुओं को भी नहीं बचा पा रही