
बदायूँ : केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया रामलीला महोत्सव शुभारम्भ, 2 साल बाद खोले मेले
- शुक्रवार को जिला बदायूं के ब्लाक उझानी में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने श्री रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ किया, covid 19 के चलते 2 साल से मेला पर प्रतिबंध था।
- कोरोना ने पूरे देश की रौनक ख़त्म कर दी थी चाहे कोई भी त्योहार हो, मेला हो, अब जाकर मेलों की रौनक धीरे धीरे शुरू हो रही है और इसकी शुरुआत सबसे पहले कस्बा उझानी से हुई है।
- श्री रामलीला महोत्सव की वर्षो की परम्परा थी मेला शुभारम्भ के दिन पालकी निकाली जाती है, जो प्रशासन ने रोक दी केंद्रीय मंत्री राज्य मंत्री बीएल वर्मा जी के कहने पर पालकी निकलवाई गई।
- केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा जी ने बताया covid 19 का पालन करते हुए श्री रामलीला मेले की परमिशन दिलवाई है, covid 19 को लेकर नियमों का पालन करें।
- रामलीला कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि रामलीला महोत्सव शान्ति से मनाएं, किसी प्रकार का उपद्रव नहीं करें। और त्यौहार में खुशियां बाँटे।
संवाददाता :- पवन तोमर
यह भी पढ़े :- फर्रुखाबाद : मरीजों का आरोप- अस्पताल और डॉक्टर कर रहे खानापूर्ति




























































