फर्रुखाबाद : मरीजों का आरोप- अस्पताल और डॉक्टर कर रहे खानापूर्ति

  •  फर्रुखाबाद  कायमगंज की सीएचसी मे बुखार पीड़ितों को इलाज नहीं मिल रहा है, इलाज के नाम पर स्वास्थ्य विभाग खानापूर्ति कर रहा है। 
  •  गरीब विचित्र बुखार होने पर और पैसा ना होने के कारण सरकारी अस्पताल पहुंच रहे, सरकारी अस्पताल में गरीबों को सुविधाएं नहीं मिल रही है।      
  •  पीड़ित के परिवार वाले को दवाइयां लाने के लिए बाहर के मेडिकल स्टोर पर जाना पड़ रहा हैं, सीएससी के डॉक्टर बाहर से दवा मंगवाकर कमीशन कमाने में लगे है।
  •  डॉक्टर दवाइयां लिख देते है और ग्लूकोस बोतल भी बाहर से लानी पड़ रही है, मरीजों के परिवार वालों का आऱोप में बताया कि यहा बस खानापूर्ति हो रही है। 
  •  स्वास्थ्य विभाग की बेहतर उपचार की उम्मीद में बैठे मरीजों को सारा खर्च अपनी जेब से भरना पड़ रहा है।