मनीष गुप्ता हत्याकांड में एक और खुलासा, वसूली के मकसद से होटल वालों ने ही बुलाई थी पुलिस

  • यूपी के गोरखपुर में हुए मनीष गुप्ता हत्याकांड में एसआईटी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वसूली के मकसद से होटल वालों ने ही पुलिस को बुलाया था.
  • एसआईटी ने बताया कि होटल मालिक को भी आरोपी बनाने की तैयारी है क्योंकि उसने रामगढ़ताल पुलिस को कमरा नंबर 512 की जानकारी दी थी.
  • इसके बाद थानेदार जगत नारायण सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और सीधा मनीष के कमरे में पहुंच गए, मनीष द्वारा सवाल पूछने पर बुरी तरह से पीट दिया.
  • एसआईटी ने बताया कि रामगढ़ताल पुलिस का वसूली का ये काम काफी वक्त से चल रहा था, वह होटलों की सूचना पर ऐसे ही छापेमारी करते थे.
  • बता दें कि इस मामले में एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिसवालों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
     यह भी पढ़ें - दो भागों में बंटी लोजपा, चिराग को मिला 'हेलीकॉप्टर', चाचा पशुपति को मिली 'सिलाई मशीन'