
अपनी ही पार्टी के फैसलों से नाराज हुए तेज प्रताप, उपचुनाव में कांग्रेस के लिए कर सकते हैं प्रचार
- बिहार की आगामी दो विधानसभा सीटों होने वाले उपचुनाव को लेकर आरजेडी के भीतर ही तनातनी शुरु हो गई है, लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप नाराज हो गए हैं.
- इस बीच खबर आ रही कि कुशेश्वरस्थान से वह आरजेडी उम्मीदवार के बजाय कांग्रेस प्रत्याशी अतिरेक कुमार के लिए प्रचार कर सकते हैं.
- गुरुवार को तेज प्रताप ने अतिरेक कुमार के पिता बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार से मुलाकात की जिसके बाद बयानबाजी शुरु हो गई.
- दरअसल तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट से कांग्रेस और आरजेडी दोनो ही ने प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं, जबकि राज्य में दोनो पार्टियों के बीच गठबंधन है.
- आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने दावा किया है कि तेज प्रताप अब पार्टी का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें पार्टी से बेदखल कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें - दो भागों में बंटी लोजपा, चिराग को मिला 'हेलीकॉप्टर', चाचा पशुपति को मिली 'सिलाई मशीन'




























































